झारखंड / 24 घंटे में 733 नए मरीज बढ़े, 11 की हुई मौत; कुल 24,067 संक्रमित

By: Pinki Tue, 18 Aug 2020 11:14:15

झारखंड /  24 घंटे में 733 नए मरीज बढ़े, 11 की हुई मौत; कुल 24,067 संक्रमित

झारखंड में कोराेना का संक्रमण कम होता नहीं दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 733 नए मरीज मिले। वहीं 11 मरीजों की मौत भी हुई। अब पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हजार 67 तक जा पहुंची है। पिछले 24 घंटे में रांची 153, पलामू 152, बाेकाराे 44, चतरा 06, देवघर 10, धनबाद 67, दुमका 18, पू। सिंहभूम 50, गढ़वा 4, गिरिडीह 13, गाेड्डा 06, गुमला 02, हजारीबाग 39, जामताड़ा 8, खूंटी 4, काेडरमा 13, लातेहार 19, लाेहरदगा 18, पाकुड़ 10, रामगढ़ 16, साहेबगंज 18, सरायकेला 22, सिमडेगा 9, प। सिंहभूम 32 में मरीज मिले। राज्यभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 322 है जबकि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 24,067 है। इनमें बोकारो के 569, चतरा के 470, देवघर के 748, धनबाद के 1520, दुमका के 233, पूर्वी सिंहभूम के 3747, गढ़वा के 756, गिरिडीह के 1 हजार 178, गोड्डा के 632, गुमला के 512, हजारीबाग के 1 हजार 38, जामताड़ा के 186, खूंटी के 431, कोडरमा के 853, लातेहार के 543, लोहरदगा के 356, पाकुड़ के 347, पलामू के 986, रामगढ़ के 749, रांची के 4 हजार 367, साहेबगंज के 394, सरायकेला के 578, सिमडेगा के 770 और पश्चिमी सिंहभूम के 699 मरीज शामिल हैं।

वहीं, राजधानी रांची में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए मंगलवार को रैपिड एंटीजेन टेस्ट अभियान चलाया जा रहा। इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 20 केंद्र बनाए गए हैं। रैपिड एंटीजेन टेस्ट अभियान के तहत लोग अपने पास के केंद्र पर पहुंच कर अपना कोविड-19 टेस्ट सैंपल जमा करा सकते हैं। इस अभियान के लिए डीसी छवि रंजन ने अलग-अलग केंद्रों के लिए पदाधिकारी व कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर्स की प्रतिनियुक्ति की है। सभी केंद्रों में जिला प्रशासन और टेस्ट किट के साथ मेडिकल टीम तैनात रहेगी। डीसी ने कहा कि जो लोग ज्यादा अन्य लोगों के संपर्क में आते हैं, वे जांच जरूर कराएं।

राज्य में अब तक 15,348 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों में कुल 15 हजार 348 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बोकारो के 401, चतरा के 335, देवघर के 589, धनबाद के 1 हजार 122, दुमका के 137, पूर्वी सिंहभूम के 1930, गढ़वा के 548, गिरिडीह के 1 हजार , गोड्डा के 573, गुमला के 336, हजारीबाग के 666, जामताड़ा के 129, खूंटी के 134, कोडरमा के 522, लातेहार के 334, लोहरदगा के 252, पाकुड़ के 306, पलामू के 591, रामगढ़ के 507, रांची के 2 हजार 231, साहेबगंज के 208, सरायकेला के 255, सिमडेगा के 574 और पश्चिमी सिंहभूम के 502 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

24 घंटे में मिले 54,300 ठीक हुए 58,172 मरीज

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 54 हजार 300 केस आए। वहीं, 880 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 27 लाख 1 लाख 604 हो गई है। कल राहत की बात यह रही कल एक्टिव केस से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए। सोमवार को 58 हजार 172 ठीक हुए। कल सबसे ज्यादा 4 हजार 753 एक्टिव केस कम हुए। इससे पहले 29 मई को 3 हजार 866 एक्टिव केस कम हुए थे। देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से अभी तक 6 बार ही ऐसा हुआ है, जब एक्टिव केस में कमी आई है। ऐसा तभी होता है, जब एक दिन में नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हो जाते हैं।

सोमवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8 हजार 493 केस आए। सबसे ज्यादा 3 हजार 127 मरीज यहीं ठीक हुए। 6 हजार 780 केस के साथ आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा।


ये भी पढ़े :

# गृह मंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती, 8 दिन पहले निगेटिव आई थी उनकी कोरोना रिपोर्ट

# भोपाल / शराब पार्टी पर पुलिस की कार्रवाई, पूल में मस्ती करते मिले युवा; लड़कियों को गीले कपड़ों में ही थाने ले गई पुलिस

# जयपुर / भीगने से बची 2400 साल पुरानी ममी, 130 साल में पहली बार शोकेस से निकालना पड़ा बाहर

# उत्तर प्रदेश / पुलिस का अमानवीय चेहरा, बकरी के विवाद में सिपाही ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, मूछ भी उखाड़ ली

# उत्तरप्रदेश / 24 घंटे में मिले 4,186 नए कोरोना मरीज; विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले सचिवालय के 24 कर्मचारी संक्रमित

# देश में पहली बार एक्टिव केस में सबसे बड़ी गिरावट, 24 घंटे में मिले 54,300 ठीक हुए 58,172 मरीज; अब तक 27.01 लाख मामले

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com